दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की कोविड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से यह जानकारी दी है।
दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। हरसिमरत कौर बादल ने भी होम आइसोलेट होने का निर्णय लिया है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में देशभर में बड़ी संख्या में मरीजों की पुष्टी हो रही है। संक्रमण की रोकथाम के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है।