राजधानी रायपुर में शर्तों पर कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए अपने-अपने जिलों में कलेक्टरों ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। राजधानी रायपुर में 19 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन है। लॉकडाउन की अवधि 26 अप्रैल तक बढ़ाने की चर्चा चल रही है। सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर कुछ सेवाओं में राहत दे सकती है।

इन सेवाओं पर मिल सकती है छूट


कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन की अवधि में जन सुविधा के मद्देनजर कलेक्टरों को छूट दी जा सकती है। अत्यावश्यक सेवाओं सहित फल, सब्जी, दूध, रसोई गैस की डोर-टू-डोर डिलिवरी की अनुमति और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *