प्रदेश में 16083 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टी, 9079 डिस्चार्ज व 138 मृत्यु

रायपुर 17 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 16083 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 130400 हो गए हैं।

आज 16083 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 9079 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 396357 है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1887, राजनांदगांव 911, बालोद 173, बेमेतरा 274, कबीरधाम 437, रायपुर 3603, धमतरी 434, बलौदाबाजार 800, महासमुंद 438, गरियाबंद 647, बिलासपुर 1306, रायगढ़ 718, कोरबा 1064, जांजगीर-चांपा 822, मुंगेली 406, जीपीएम 167, सरगुजा 392, कोरिया 334, सूरजपुर 269, बलरामपुर 269, जशपुर 182, बस्तर 181, कोंडागांव 30, दंतेवाड़ा 48, सुकमा 31, कांकेर 248, नारायणपुर 19, बीजापुर 18 अन्य राज्य 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आज कोरोना से कुल 138 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कल दिये आंकड़ों के मुताबिक कुल 5580 लोगों की मौत हुई थी, जबकि आज मौत का आंकड़ा 5738 पहुंच गयी है। इस प्रकार प्रदेश में आज कुल 158 लोगों की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 532495 संक्रमित मिले है,जिसमें 396357 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 5738 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 130400 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *