रायपुर। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने व्हाट्सएप पिंक से संबंधित किसी लिंक से बचने की सलाह दी है। व्हाट्सएप पिंक होने और उसमें अधिक फिचर एड होने के दावे के साथ लोगों को लिंक भेजा जा रहा है। यह लिंक पूरी तरह असुरक्षित है। रायपुर पुलिस ने भी सोशल मीडिया यूजर्स को इस लिंक से दूर रहने की सलाह दी है।

व्हाट्सएप का ऑफिशियल अपडेट होने के दावे के साथ यह लिंक भेजा जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैंग हो जाता है और व्हाट्सएप चलना बंद हो जाता है। गूगल या एप्पल के आधिकारिक प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें।