रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 15625 पॉजिटिव मरीज मिले, 15830 डिस्चार्ज व 181 मृत्यु हुई। स्वास्थ्य विभाग ने कल कुल 6083 मृत्यु व आज कुल मृत्यु 6274 बताया है, इस प्रकार कुल 191 मृत्यु हुई है। आज कुल 50699 टेस्ट किये गए।

जिलेवार सूची के अनुसार रायपुर में 2225, दुर्ग 1679, राजनांदगांव 825, बिलासपुर 1330, रायगढ़ 998, जांजगीर चांपा 985, कोरबा 990 मरीजों की पुष्टी हुई है।
