संडीला हरदोई पंचायत चुनाव में भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देकर निर्दलीय प्रत्याशी शशीकला ने परचम फहराया

4 मई 2021, संडीला, हरदोई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शशीकला, सदस्य जिला पंचायत, संडीला द्वितीय, जिला हरदोई (उ.प्र.) से सबसे ज्यादा 8230 भारी मतों को पाकर अपना परचम फहराया। उन्होंने अपने निकटम सपा समर्थित प्रतिद्वंद्वी रानी उर्फ़ कृष्णावती को 3601 मतों से पराजित कर दूसरे नंबर पर कर दिया। वही बसपा समर्थित नीतू गौतम (बहु बुद्धालाल, मल्हेरा) को चौथे नंबर पर और भाजपा समर्थित हरिश्चंद्र को पांचवें नंबर पर पहुँचा दिया। इससे पूर्व भी पंचायत चुनाव वर्ष 2015 में श्री पाल (भतीजा, बुद्धालाल, मल्हेरा) को पराजित कर शशीकला ने सदस्य जिला पंचायत, संडीला चतुर्थ से 2500 भारी मतों से जीत हासिल की थी।
इस जीत पर शशीकला ने क्षेेत्र के समस्त मतदाताओं, बहनों, बड़े-बुजुर्गों और नौजवान दोस्तों के साथ ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ के प्रदेश अध्यक्ष मा. सुनील अर्कवंशी का आभार प्रकट किया हैै। उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
अपने क्षेत्र से शशीकला जी की लोकप्रियता चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान ही देखने को मिल रही थी और लोगों का भरपूर सपोर्ट भी देखने को मिला। जिसके पीछे उनका जनता के प्रति मिलनसार व्यवहार, क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में निरंतर जाकर मिलना-जुलना एवं वहाँ की समस्याओं को सुनना व उसके निराकरण के लिए प्रयास करना साथ ही सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का मुख्य उद्देश्य रहा।
इस जीत का पता लगते ही इनके समस्त क्षेत्रवासियों और समर्थकों की तरफ से फ़ोन पर, व्यक्तिगत मिलकर एवं सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देने का सिलसिला जमकर शुरू हो गया। जिसमें प्रमुख रूप से रजनीश कुमार अम्बेडकर (पी-एच.डी., रिसर्च स्कॉलर, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा), देवीदीन (जमसारा), संजय कुमार, आकांक्षा कुरील, श्वेता वर्मा, गोविंद अर्कवंशी (जामू), राजेन्द्र कुमार (लोको पायलट मेल), सियाराम भारती (सहायक अधीक्षक, डाक विभाग, फ़ैजाबाद), सुनील गौतम (सदस्य, क्षेत्र पंचायत, संडीला), गया प्रसाद (चाचा जी, गोसवा), पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार, रंजीत कुमार वर्मा, सरिता सोनी (अतिथि सहायक प्रोफेसर, बी.बी.डी, लखनऊ), संदीप कुमार गौतम (मंडल प्रभारी लखनऊ, भारतीय किसान यूनियन (अ), जगनाथ हंस, अशोक कुमार, मुन्ना गौतम, मंसाराम गौतम, राम विलास, किशोर कुमार (कुरना), राम शंकर रावत (तलौली), रामखेलावन (सेवानिवृत्त, राज्य कर्मचारी सिचाई विभाग, उ. प्र.), राजू कुमार, नरेंद्र, राजबहादुर, कमलेश, नीरज गौतम, मोनू, साहेबलाल (थानगांव), महेंद्र कुमार, दधीच कुमार, अमन कुमार गौतम आदि ने बधाइयाँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *