रायपुर। मौसम का बदला मिजाज, राजधानी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश मौसम विभाग ने 15 मई तक परई मानसून की चेतावनी जारी की है। दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास क्षेत्रो में बने चक्रवाती परिसंरचण से परई मानसून की स्थिति बनी है। पढ़िए पूरी खबर- रायपुर। राजधानी में आज फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर में आंधी तूफान ने जमकर उत्पात मचाया। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं लोगों को बढ़ती उमस से राहत भी मिली है। सुबह बारिश होने के बाद धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने 15 मई तक परई मानसून की चेतावनी जारी की है। दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास क्षेत्रो में बने चक्रवाती परिसंरचण से परई मानसून की स्थिति बनी है। यह पश्चिम बंगाल होते हुए सिक्किम की तरफ जा रहा है इसलिए मौसम में बदलाव आया है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश से उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और दक्षिण बिहार होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी आ रही है। प्रदेश में कल 10 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बारिश का उत्तर छत्तीसगढ़ में मुख्यतः रहने की संभावना है।
मौसम का बदला मिजाज, राजधानी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
