पहले दिन ही शराब की होम डिलीवरी में लोगो ने 4 करोड़ 32 लाख रुपए का दिया ऑर्डर, 29 हजार से अधिक लोगों ने मंगवाई शराब, 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। शराब की होम डिलीवरी आज से शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही ​दिन इतने लोगों ने शराब ऑर्डर किया कि सर्वर डाउन हो गया। बावजूद इसके 29 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑर्डर किया। आज होम डिलीवरी के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। वहीं, CSMCL पोर्टल में आज 1 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया।

मिली जानकारी के अनुसार CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है और कल से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बताया गया कि अधिक लोगों के द्वारा ऑर्डर किए जाने के चलते CSMCL पोर्टल क्रैश हो गया था, जिसके बाद भी पहले दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। बताया गया कि आज 29 हजार से अधिक लोगों ने शराब के लिए ऑर्डर किया है। जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने CSMCL पर रजिस्ट्रेशन किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होगी। मदिरा प्रेमियों को शराब ऑर्डर करने के दौरान ही पहले पेमेंट करना होगा। आबकारी विभाग ने शराब की होम डिलीवरी के लिए पहले पेमेंट लेने अनिवार्य किया है। शराब प्रेमियों को ऑनलाइन ऑर्डर के लिए https://csmcl.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए विकल्प के अनुसार आप शराब मंगवा सकते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए जिला कलेक्टरों ने समीक्षा के बाद लॉकडाउन लगाया। इस दौरान शराब दुकानों को बंद कर दिया था। 8 अप्रैल से शराब दुकानें बंद है। वहीं अब होम डिलीवरी के जरिए शराब मदिरा प्रेमियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी होगी। मामलू होगा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *