रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, संयुक्त महामंत्री मो. सिद्दीक, शहर सचिव मनोज दुबे, सदर बाजार वार्ड कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष जावेद खान द्वारा गोल बाजार थाना में पदस्थ पुलिस कर्मियों को भाप यंत्र वितरित किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कोरोना महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। लॉकडाउन खुलने के बाद पुलिस द्वारा कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी जा रही है। हमारे कोरोना वारियर्स पुलिस जवानों की सुरक्षा भी जरूरी है। यह उनकी सेवा का सम्मान करने का एक प्रयास है।