लालगंगा काम्प्लेक्स के पीछे गूगल में पदस्थ महिला मैनेजर के घर दिन-दहाड़े लाखों की चोरी हुई, गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर। गूगल कंपनी की महिला मैनेजर के घर लाखों की चोरी की वारदात हुई है। लालगंगा काम्प्लेक्स के पीछे स्थित महिला के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात पार कर दी है। चोरों ने अलमारी तोड़कर हीरे-प्लैटिनम जड़े तीन सोने की अंगूठी और सोने की चेन समेत डेढ़ लाख से अधिक कीमती जेवरात चुरा ले गए।

मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। दिनदहाड़े चोरी की घटना ने पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोल बाजार थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित अलविना अहमद बेंगलुरु में गूगल कंपनी की मैनेजर है। रायपुर के लालगंगा शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के पीछे महिला का घर है। महिला के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने पुश्तैनी 3 नग सोने की अंगूठी और सोने का चेन चोरी कर लिया है।

चोरी हुए जेवरात की कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार बताई जा रही है। पीड़ित अलविना अहमद बीते दिनों दरवाजे में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वापस आने पर देखा की दरवाजे की कुड़ी टूटी हुई है। घर का सामान बिखरा पड़ा है।

साथ ही अलमारी में रखे पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए हैं, जिसके बाद महिला थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की शिकायत मिलते ही अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 और 457 के तहत अपराध दर्ज की जांच कर रही है। घर के आसपास के लोगों से पूछताछ पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि रायपुर में लगातार चोरी की वारदात हो रही है, जिसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *