रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 जून को बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस दिन प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉक में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों के सामने प्रतिकात्मक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने पत्र जारी कर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन कर विरोध दर्ज करने की अपील की है। पत्र में 11 जून शुक्रवार सुबह 10 बजे से 1 बजे के समय में प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
पेट्रोलियम पदार्थों व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कांग्रेस बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है।