रायपुर 16 जून 2021/ रायपुर जिले में इस वर्ष अभी तक 159.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 187.8 मि.मी., आरंग तहसील में 57.6 मि.मी. वर्षा, अभनपुर तहसील में 186.1 मि.मी., गोबरा नवापारा में 288.0, तिल्दा में 110.9, खरोरा में 124.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षों में इस अवधि में औसत रूप से 50.3 मि.मी. वर्षा हुई थी।
रायपुर जिले में अभी तक 159.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
