अजय देवगन ने शेयर किया 'मैदान' का नया पोस्टर, अब इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

बॉलिवुड ऐक्टर की फिल्म ” की नई रिलीज डेट सामने आ गई। ये फिल्म अब अगले साल यानी 2021 में 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। ऐक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म की तकरीबन 65 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी का शूट कोरोना के चलते टल गया था जिसे शुरू किया जाएगा।

20 जनवरी से शुरू होगी फिल्म की बची हुई शूटिंग
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘फिल्म मैदान अब साल 2021 में दशहरा के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 20 जनवरी से शुरू होगी।’

फुटबॉल कोच की भूमिका में अजय देवगन अमित रवींद्रनाथ शर्मा के डायरेक्श में बन रही फिल्म ‘मैदान’ का आखिरी शूटिंग शेड्यूल अप्रैल 2021 में पूरा हो जाने की उम्मीद है। फिल्म के वीएफएक्स पर काम जारी है और इसे लंदन, कनाडा और लॉस एंजेलिस में पूरा किया जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

पहले 13 अगस्त को रिलीज होने वाली थी फिल्म
फिल्म ‘मैदान’ पहले 13 अगस्त को रिलीज होनी थी लेकिन अब इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन के पास कई फिल्में हैं। जिसमें ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘द बिग बुल’, ‘आरआरआर’, ‘सूर्यवंशी’, ‘मेडे’ और ‘त्रिभंगा’ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *