फिल्म से निकाले गए युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, किसान आंदोलन में दिया था विवादित बयान

हाल के दिनों में केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन काफी विवादों में रहा है। इस आंदोलन के समर्थन में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी खुलकर सामने आ गए थे। योगराज सिंह ने इस आंदोलन में कुछ विवादित बयानबाजी भी की थी जिसके बाद उन्हें एक फिल्म से भी निकाल दिया गया है।

विवेक अग्‍न‍िहोत्री बना रहे थे फिल्‍मदरअसल फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाने जा रहे हैं और इसमें उन्होंने योगराज सिंह को एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया था। लेकिन हाल में किसान आंदोलन में विवादित बयान देने के बाद विवेक ने योगराज सिंह को फिल्म से हटा दिया है। योगराज सिंह ने बताया है कि उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का एक लेटर भी योगराज सिंह को भेज दिया है।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयानबता दें कि योगराज सिंह इससे पहले भी विवादित बयानबाजी करते रहे हैं। एक बार उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी काफी विवादित टिप्पणियां की थीं। योगराज सिंह ने फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में उनके कोच की भूमिका भी निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *