
‘बॉलिवुड हंगामा’ की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान पहले ही अपने किरदार की शूटिंग दिल्ली में 2-3 दिन कर चुके हैं। अपने टाइट शेड्यूल में से सलमान खान ने भी अपना पूरा एक दिन आमिर खान की इस फिल्म को दे दिया है। एक सूत्र ने बताया है कि सलमान आमिर को मना नहीं कर सकते थे और तुरंत रोल के लिए हां बोल दिया। इसके लिए सलमान खान को अपने शूटिंग शेड्यूल में चेंज भी करना पड़ा है। पता चला है कि सलमान का किरदार केवल 3-4 मिनट का होगा और वह स्टूडियो में आमिर के साथ शूटिंग करेंगे।
खबर है कि सलमान अपने रोल की शूटिंग 20 दिसंबर या इसके एक महीने के बाद 20 जनवरी के आसपास शूट कर सकते हैं। इससे पहले वह आयुष शर्मा के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहला शेड्यूल पूरा करेंगे। बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।