सीमा खान ने एक पार्टी में चिपका दी थी नीलम के बालों में च्यूइंगम, इस बात से थी जलन

सोहेल खान की वाइफ इस वक्त वेब शो ” को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मजेदार किस्सा बताया। सीमा ने बताया कि एक बार जलन के चलते उन्होंने नीलम के बालों में च्यूइंगम चिपका दी थी।

बालों से जलन में चिपका दी च्यूइंगम
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सीमा ने बताया, मुझे नीलम के बालों से बहुत जलन होती थी। इसके बाल खूबसूरत, लंबे थे और मुझे जलन होती थी। मैं बहुत परेशान थी। मुझे इतनी जलन हुई कि मैंने उसके बालों में गम चिपका दिया था। पूरी पार्टी में वह बालों में गम लगाए घूमती रही। इस पर नीलम ने उनकी बात काटते हुए कहा, तुमको जलन नहीं थी बस तुम पागलपन कर रही थी।

वेब शो को लेकर चर्चा में हैं चारों फ्रेंड्स
‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलिवुड वाइव्स’ में सीमा खान, , महीप कपूर और भावना पांडे भी नजर आई हैं। इसमें गेस्ट अपीयरेंस में एकता कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और सुहाना खान भी दिखाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *