Video: आधी रात को सिद्धार्थ शुक्‍ला ने शहनाज गिल के साथ मनाया बर्थडे, रश्‍म‍ि को बताई अपनी उम्र

‘बिग बॉस 13’ के विनर और टीवी के हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्‍ला 40 साल के हो गए हैं। 12 दिसंबर को वह अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। खास बात यह है कि आधी रात को उन्‍होंने शहनाज गिल के साथ अपने बर्थडे का केक काटा। सिडनाज को साथ देखकर जहां एक ओर फैन्‍स बहुत खुश हैं, वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के लिए एक वीडियो भी पोस्‍ट किया है।

वीडियो में दिखी #SidNaaz की जोड़ी
जन्‍मदिन के खास मौके पर सिद्धार्थ शुक्‍ला ने काले रंग की टीशर्ट पहनी, जिस पर लिखा है कि लेजेंड्स का जन्‍म दिसंबर में होता है। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ को विश करते हुए एक वीडियो पोस्‍ट किया है। एक अन्‍य वीडियो में सिद्धार्थ को शहनाज के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें शहनाज उनके लिए हैप्‍पी बर्थडे सॉन्‍ग गा रही हैं।

सिद्धार्थ ने रश्‍म‍ि से कहा- अब मैं 40 का हूं
सिद्धार्थ शुक्‍ला अपने ह्यूमर के लिए भी पहचाने जाते हैं। जन्‍मदिन के मौके पर उन्‍होंने एक बार फिर इसकी झलक दी। सोशल मीडिया उन्‍होंने अपनी उम्र का खुलासा करते हुए रश्‍म‍ि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्‍य सिंह को टैग किया। सिद्धार्थ ने लिखा, ‘रश्‍म‍ि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, विशाल आदित्‍य सिंह… और जो भी इससे संबंध‍ित हैं… अब मैं आध‍िकारिक तौर पर 40 साल का हूं, लेकिन मैं अभी भी बुड्ढा नहीं हुआ हूं। (कृपया इसे मजाक के तौर पर लें।)’

रश्‍म‍ि ने भी दिया जवाब
मजेदार बात यह रही कि रश्‍म‍ि देसाई ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्‍होंने लिखा, ‘मुझे पता था… तुम मुझे इस वक्‍त बहुत मिस करोगे हैप्‍पी बर्थडे सिद्धार्थ शुक्‍ला।’ बता दें कि ‘बिग बॉस 13′ में रश्‍म‍ि और दूसरे साथी अक्‍सर सिद्धार्थ को ’40 साल का बुड्ढा’ बुलाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *