दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय द्वारा सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने कहा आप सभी परीक्षा की तैयारी में जुटे होंगे। 4 मई से परीक्षा आरंभ होगी। आप सभी छात्रों को तैयारी के लिए समय मिल गया है। आशा है कि आप सभी समय का सदुपयोग कर रहे होंगे। हमने कोशिश की है कि विषयवार समय का अंतर हो जिससे आप सही तैयारी कर सकें। मेरा हमेशा ध्यान रहता है कि बच्चे तनाव मुक्त रहें। अंत में उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
