कोण्डागांव, 02 फरवरी 2021
कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिन वाहनों द्वारा कर जमा नहीं किया गया है। ऐसे वाहनों द्वारा कर जमा किये जाने हेतु शासन द्वारा “वन टाईम सेटलमेंट” योजना लागू की गई है।
कार्यालय परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिन यात्री वाहनों तथा माल वाहनों के टैक्स सितंबर 2020 तक लंबित थे। अब इस योजना की अवधि में 31 मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि कर दी गई है। ओ.टी.एस का लाभ लेने वाले वाहनों की प्रारंभिक सूची भी वाहन साफटवेयर के माध्यम से तैयार की गई है। संबंधित वाहन स्वामियों द्वारा वन टाईम सेटलमेंट योजना का लाभ लिया जा सकता है। संबंधित वाहन स्वामी द्वारा जिला परिवहन कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर, बकाया टैक्स की अघतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि वाहन स्वामी द्वारा पूर्व में ही कर भुगतान कर दिया गया है। तो उसकी रसीद परिवहन कार्यालय में जमा कर अपना डिफाल्टर सूची से अपना नाम हटवा सकते है।
