स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमाा का अनावरण भी किया। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि दुर्ग जिले में मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का सपना था कि यहां मेडिकल कॉलेज खुले, इस पर डॉ एपी चन्द्राकर से उनकी लंबी चर्चा हुई थी और इसके पश्चात क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज खुला था। अभी इस मेडिकल कॉलेज के संचालन में कुछ दिक्कतें आ रही थी और प्रबंधन ने अपनी दिक्कतें शासन से साझा की थी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का देखा गया यह सपना फले फुले इसे आगे बढाए रखना है। मुख्यमंत्री इस मौके पर स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर से जुड़ी हुई स्मृतियों को साझा किया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिले के प्रभारी मंत्री, मोहम्मद अकबर पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ खनिज विकास के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *