रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 15,157 नए मामले सामने आये. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8,02,643 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी .
राज्य में बुधवार को मिले कोरोना मरीजों में जिला रायपुर से 916 मरीज, दुर्ग से 604, राजनांदगांव से 577, बालोद से 409, बेमेतरा से 338, कबीरधाम से 327, धमतरी से 471, बलौदा बाजार से 661, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 1193, रायगढ़ से 1142, कोरबा से 1279, जांजगीर-चांपा से 1006, मुंगेली से 635, जीपीएम से 386, सरगुजा से 720, कोरिया से 683, सूरजपुर से 701, बलरामपुर से 383, जशपुर से 605, बस्तर से 189, कोंडागांव से 262, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 43, कांकेर से 593, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है.

राज्य में बुधवार को 315 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 9359 लोग होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 253 मरीजों की मौत हुई है.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,02,643 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 6,63,694 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,29,211 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 9,738 लोगों की मौत हुई है.
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,46,311 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2647 लोगों की मौत हुई है.