रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र से लाकर राजधानी में खपाने के फ़िराक में था आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर पुलिस का डंडा चला है। रायपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।बताया जा रहा है कि युवक नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में फ़िराक में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धार दबोचा है। बहरहाल, पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत वीआईपी रोड में मोहम्मद अकरम नाम का युवक ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से इसकी सूचना मिली। जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ कर तलाशी ली। पुलिस की तलाशी में युवक के कब्जे से 9 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर को नागपुर से लाकर शहर में खपाने की तैयारी में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *