आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए: मंत्री अनिला भेड़िया

रायपुर 6 जून / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा अभनपुर के उपरवारा आंगनबाड़ी तथा आरंग के खपरी आंगनवाड़ी केंद्रों में फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया।

अनिला भेड़िया ने कहा कि हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए तथा आंगनबाड़ी सहित सभी स्थानों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विभाग कि सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक दिव्या उमेश मिश्रा तथा सरपंच उपरवारा योगिता गिरधर पटेल तथा विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अनिला भेड़िया ने दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर संचालित योजना , कुपोषण एवं रेडी टू ईट की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होनें उपरवारा में एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया । उन्होनें झूला घर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए ।

इस अवसर पर दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 फलदार पौधे लगाए गए। मुख्य रूप से आम, अमरूद, कटहल, जामुन, आंवला तथा छायादार पौधे का वृक्षारोपण किया गया ।

ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि अब गांव में अब कोरोना के मरीज नहीं है तथा उन्होनें आंगनबाड़ी को आरंभ करने हेतु अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *