रायपुर: तीन वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके 30 वर्षीय सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने तीन-चार दिन पहले घटना को अंजाम दिया था. बच्ची की मां को जब घटना की जानकारी मिली, तो उसने पुलिस के पास बुधवार को शिकायत की. उन्होंने बताया कि बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया. बालिका की हालत सामान्य है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *