उरकुरा रेलवे स्टेशन में डिब्बे के दो चक्के पटरी से उतरे, रेलवे प्रशासन का अमला पहुंचा मौके पर


रायपुर : राजधानी रायपुर के करीब उरकुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर से छिंदवाड़ा जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे के दो चक्के पटरी से उतर गए है. इस हादसे में अभी कोई हताहत की खबर नही मिली है.

इधर हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों और रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिली है कि मौके के लिए रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है. इसके साथ ही ट्रेन को अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित न हों इसके लिए काम किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *