रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने योगाभ्यासी बच्चो को योग के प्रति जागरूकता लाने हेतु अपने परिवार के लोगो को प्रेरित करने का निवेदन किया एवं यथासंभव आर्थिक सहायता दिलवाने की बात कही एवं योग के प्रचार-प्रसार हेतु जल्द ही समिति के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्यनारायण शर्मा ने योगाभ्यास हेतु बच्चो से प्रेरणा लेने की अपील की तथा स्कूल परिसर में ही योगाभ्यास हेतु कक्ष बनाने के लिए पाँच लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक शिक्षा को योग से जोड़ कर प्रचार करने का अनुरोध योग आयोग से किया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 05 के पार्षद नागभूषण राव एवं वार्ड नंबर 04 के पार्षद टेसू नंदकिशोर साहू , स्कूल के प्रधान पाठक एवं योग प्रशिक्षक सी. एल.सोनवानी, वरिष्ठ योगाभ्यासी एस.डी. भारतीय , लच्छुराम निषाद, छबिराम साहू , विद्यार्थी, आयोग के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए।