अनुसूचित जातियों और जनजातियों पर अत्‍याचार के खिलाफ 13 दिसंबर से एक राष्‍ट्रीय हेल्‍पलाइन शुरू की जायेगी


नई दिल्ली। अनुसूचित जातियों और जनजातियों पर अत्‍याचार की स्थिति में सहायता के लिए 13 दिसंबर से एक राष्‍ट्रीय हेल्‍पलाइन शुरू की जायेगी। सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की जाने वाली इस हेल्‍पलाइन का उददेश्‍य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति- अत्‍याचार रोकथाम अधिनियम का उचित कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करना है। चौबीसों घंटे काम करने वाली इस टोलफ्री हेल्‍पलाइन का नम्‍बर है- 1 4 5 6 6…….

यह सेवा हिन्‍दी, अंग्रेजी और राज्‍यों तथा केन्‍द्रशासित प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्‍ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *