छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 279 नये मामले,30 स्वस्थ,सबसे अधिक मामले राजधानी, न्यायधानी,रायगढ़,दुर्ग में 1 मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 279 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 1017 हो गए हैं।

279 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 30 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
कोरोना से आज कुल 1 मौतें हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1008466 मरीज मिले हैं। जिसमें से 993848 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1017 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13601 मौतें हो चुकी हैं।
IIT में 6 स्टूडेंट पॉजिटिव

​​​​​

रायपुर में आज मिले नये मरीजों के बीच सेजबहार के IIT कैंपस में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। IIT कैंपस में आज एक ही दिन में कोरोना के 6 स्टूडेंट पॉजिटिव मिलने से कालेज में हड़कंप मच गया। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के बाद इंजीनियरिंग स्टूडेंट के कोरोना के चपेट में आने से अब पिछले दौर की तरह खतरा मंडराने लगा है। बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग स्टूडेंट के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब हास्टल और क्लासरूम को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी स्टूडेंट रायपुर में ही थे। पिछले दो दिनों से उनके गले में खरास की शिकायत आ रही थी। जिसके बाद सभी की टेस्टिंग करायी गयी। जिसमें 6 छात्रों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

छत्तीसगढ़ में आज 23 हजार 590 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत
आज 01 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 23 हजार 590 सैंपलों की जांच में से 279 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश के 09 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं
प्रदेश में आज 01 जनवरी को 09 जिलों बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, बस्तर एवं बीजापुर से 01-01, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार एवं सुकमा से 02-02, राजनांदगांव से 04, सूरजपुर से 05, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 07 कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *