आखिरकार 94 दिनों बाद जेल से रिहा हुए कालीचरण


डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण जेल से रिहा हो गए है। वे पिछले 94 दिनों से रायपुर जेल में बंद थे। उनके रिहाई के दौरान जेल परिसर में समर्थकों का जमावाड़ा हैं।कालीचरण सीधे जेल परिसर स्थित मां चामुंडा माता के मंदिर जाकर मत्था टेका। मंदिर से निकलते ही सीधे कार में में जाकर बैठ गए।

कालीचरण से आगे की रणनीति के बारे में पूंछा गया तो उसने कहा काली जाने। इतने दिन जेल में बंद रहने के बारे में पूंछा गया तो उन्होंने काली की कृपा बता कर पास खड़े समर्थकों से गले मिले और कहा हिंदुत्व जिंदा रखना है। समर्थकों ने कालीचरण और राष्ट्रवाद के नारे लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *