रायपुर। आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग ड्रीम 11 मैच के दौरान सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया ऑनलाइन सट्टा खिलाते 5 सटोरिए पकड़ाए, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर कमरे में 02 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल कश्यप उर्फ गोलू एवं रोहित सिंह राजपूत निवासी आमानाका रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा मोबाईल फोन में गोल्डन बुक एवं महादेव नामक एप के माध्यम से लाईन लेकर आॅन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा उक्त एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।