गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रायपुर/05 मई 2022 अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी की अध्यक्षता में निकाली गई भव्य शोभायात्रा। समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के शोभायात्रा के पूर्व भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर आरती की गई।आरती करने के पश्चात शंखध्वनि के साथ कि गई शोभायात्रा की शुरुआत।

समाज के सदस्य डॉ. विकास पाठक ने कहा कि शिरोमणि भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी परशुराम भवन से नेताजी धर्मशाला, महावीर स्कूल, पड़ाव, अंडर ब्रिज होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला कन्हैया लाल बाजारी वार्ड का भ्रमण करते हुए पुनः परशुराम भवन पहुंंची। रास्ते मे विप्र जनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। शोभायात्रा में भाटापारा, दुर्ग,राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ एवं विभिन्न जिलों के गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अपने समाज के साथियों सहित उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *