डंका न्यूज डेस्क
छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों से 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1152514 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1138404 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 76 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14034 मौतें हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 960 सैम्पलों की हुई जांच, प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.51 प्रतिशतआज 06 जून की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.51 प्रतिशत है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश के 07 जिला से 15 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।प्रदेश के 17 जिलों में 01 से 22 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही तथा शेष जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहींप्रदेश में आज 06 जून को 07 जिला दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद एवं सरगुजा से 01-01, गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही से 03, रायपुर एवं बिलासपुर से 04-04 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में आज 11 जिले महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले 7 स्वस्थ