रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहसपुर लोहारा पहुंचे. जहां उन्होंने किसान मोहन के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारम्परिक भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को भोजन में दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी, बिजौडी परोसा गया.
मुख्यमंत्री की एक झलक पाने लोगोंं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री बघेल के साथ कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, किसान मोहन साहू, कलेक्टर जनमेजय महोबे पारम्परिक भोजन ग्रहण किया।