रायपुर। भारत जोड़ो पदयात्रा महाराष्ट्र पहुंची हुई है। महाराष्ट्र में लगभग 15 दिनों तक यह यात्रा जारी रहेगी। यात्रा प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। आज नादेल से शुरू हुई यात्रा मेेंं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा शामिल हुए। भारत जोड़ो पदयात्रा में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आए। यह यात्रा 150 दिन चलने वाली है और कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर का सफर तय करेगी।
पदयात्रा को मिल रहा है अपार जनसमर्थन- पंकज शर्मा
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पंकज शर्मा का कहना है कि यह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी पदयात्रा है। लोगों का प्यार हर जगह इस पदयात्रा को मिल रहा है। जगह-जगह लोगों का हुजूम यात्रा का स्वागत कर रहा है। राहुल गांधी इस पदयात्रा के माध्यम से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं। देश में जिस प्रकार की अराजकता फैली हुई है उसके खिलाफ राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस लड़ रही है। जिस तरह से पदयात्रा को समर्थन मिल रहा है आने वाले समय में जरूर बदलाव देखने को मिलेगा।