गुढ़ियारी-गोलबाजार से 5 सटोरिये गिरफ्तार


रायपुर। रायपुर के गोलबाजार और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से 5 सटोरियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के कब्जे से सट्टापट्टी और नकदी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी और गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सट्टा संचालन करने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 16,420/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जब्त किए। सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी एवं गोलबाजार में धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया
थाना गुढ़ियारी में दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार सटोरियों के नाम
राहुल कुशवाहा पिता राम सजीवन कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी रिंग रोड 2 सरोरा उरला रायपुर।

जीवन लाल देवांगन पिता शत्रुघन देवांगन उम्र 40 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर।

कृष्णा योगी पिता लवकुश योगी उम्र 22 साल निवासी शुक्रवारी बाजार गुढ़ियारी रायपुर।

थाना गोलबाजार में दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार सटोरियों के नाम
जहीर अब्बास पिता गुलाम अब्बास उम्र 40 साल निवासी सड्डू ईरानी डेरा ब्लॉक नं. 09 रूम नं. 14 थाना विधानसभा रायपुर।
अनवर अली पिता समशाद अली उम्र 45 साल पता भगत सिंह स्कूल के पास पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *