विधायक विकास उपाध्याय द्वारा राठौर चौक में पुष्पवर्षा कर भगवान महावीर की शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

रायपुर (छत्तीसगढ़)। महावीर जयंती की पुण्य पर्व पर सकल जैन समाज द्वारा दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय असम प्रवास पर हैं। विधायक विकास उपाध्याय के निर्देश पर पूर्व पार्षद विमल गुप्ता व जैन समाज के समस्त पदाधिकारीगणों सहित पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राठौर चौक में उपस्थित होकर भगवान महावीर की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

विधायक विकास उपाध्याय ने संदेश में कहा कि सत्य, अहिंसा और त्याग पर आधारित भगवान महावीर का तपस्वी जीवन व उनकी शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है। हमें महावीर जयंती मनाकर भगवान महावीर के संदेशों को विश्वव्यापी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैन समाज भगवान महावीर के बताये रास्ते पर चलते हुए परहित के कार्यों में हमेशा की तरह अग्रणी रहता है, इसी आशा के साथ सकल जैन समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश व देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *