जगदलपुर। जगदलपुर में ‘मिलेट्स कैफ़े’ का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ। इस दौरान सीएम ने कैफे संचालिका महिलाओं से चर्चा की ।
मुख्यमंत्री ने कैफे परिसर में ही रागी दोसे, रागी इटली एवं कोदो खीर का आनंद भी लिया। मिलेट्स कैफे के माध्यम से तैयार उत्पादों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। बता दे आर्थिक गतिविधियों में संलग्न स्व सहायता समूहों को शासन-प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में ‘मिलेट्स कैफ़े’ का किया शुभारंभ, कोदो-कुटकी- रागी से बने लजीज़ व्यंजनों का चखा स्वाद