रायपुर। प्रदेश में रविवार को विभिन्न जिलों से 76 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 89 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 87 हजार 893 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 हजार 721 है। रविवार को प्रदेश में कोविड 19 से एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में 8 अगस्त को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 25 हजार 481 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मिल 76 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 3 , राजनांदगांव से 1, बालोद से 0, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 0, रायपुर से 3 , धमतरी से 2, बलौदाबाजार से 1, महासमुन्द से 1, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 7, रायगढ़ से 4, कोरबा से 2 , जांजगीर-चांपा से 9, मुंगेली से 0, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1, सरगुजा से 4, कोरिया से 0, सूरजपुर से 1, बलरामपुर से 0, जशपुर से 7, बस्तर से 19, कोण्डागांव से 1, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 0, कांकेर से 8, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।