वित्त मंत्रालय ने 27 राज्यों के 9,879 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने 27 राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें से 4,939.81 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों ने ‘पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ के लिए घोषित नई योजना का लाभ उठाया है, जिसे 12 अक्टूबर को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के एक हिस्से के रूप में घोषित किया गया था।’’ बयान के मुताबिक अब तक 27 राज्यों के 9,879.61 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 4,939.81 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद कोविड-19 महामारी के चलते राजस्व की कमी का सामना कर रहे राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए सहायता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *