कवर्धा। चिल्फी पुलिस ने रविवार को 3.1 क्विंटल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत 60 लाख 26 हजार रूपये बताई जा रही है।
चिल्फी पुलिस को रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर- जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक ट्रैक्टर टैंकर में बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा उक्त सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चलित बेरिकेटिंग के माध्यम से संदिग्ध ट्रैक्टर टैंकर को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे बिना नम्बर ट्रैक्टर टैंकर कि तलाशी ली गई। तलाशी पश्चात टैंकर के अंदर लोहे का चादर से खंड बना कर उसमें छुपाकर रखे कुल 301.300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी चालक 01. दिनेश बढ़ई पिता टिल्लू बढ़ई उम्र 27 साल साकिन इमलिया पोस्ट राजपुर जिला झांसी (उ.प्र.)। 2.नंद राम बढ़ई पिता बाबू लाल बढ़ई उम्र 25 वर्ष साकिन चन्दौली पोस्ट व थाना बबीना झांसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 301.300 किलोग्राम कुल कीमत 60 लाख 64 हजार रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर टैंकर वाहन कुल कीमती 04 लाख रूपये को जप्त किया गया। तथा आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु रायपुर की ओर से ले जाकर झांसी जिले के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी में थे।