लाखों के ब्रॉउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग में आज फिर ब्राउन शुगर बरामद किया गया। दुर्ग में ब्राउन शुगर का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। लंबे समय बाद पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वालों को पकड़ा। उनके पास से 207 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साथ में नशे की गोलियां भी बरामद की गई। जिसकी कुल कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपित से 207 पुड़िया ब्राउन शुगर व खुर्सीपार से 223 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई है। जिसकी कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपित मोटर सायकल से घूम-घूम कर नशे का कारोबार करते थे। दुर्ग व भिलाई क्षेत्र से चार आरोपितों को एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग, थाना मोहन नगर व खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशे के कारोबारियों पर रखी जा रही थी निगाह दुर्ग एसपी डा.अभिषेक पल्लव एवं एएसपी (शहर) संजय ध्रुव ने बताया कि टीम द्वारा नशे के कारोबारियों व संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि शिवपारा दुर्ग निवासी बबलू यादव व लक्की महार अपने पास अत्यधिक मात्रा में ब्राउन शुगर की पुड़िया रखे हैं। ग्रीन चौक कुदंरापारा के पास कुछ लोगों को बिक्री कर रहे हैं। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कुंदरापारा ग्रीन चौक के पास बबलू यादव व लक्की महार को पकड़ा गया। मौके पर 207 पुड़िया ब्राउन शुगर किया गया बरामद टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपित बबलू यादव के कब्जे से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर जुमला वजनी करीब 10.05 ग्राम एवं बिक्री रकम पांच सौ रुपये तथा आरोपित लक्की महार के कब्जे से 107 पुड़िया ब्राउन शुगर जुमला वजनी करीब 11.12 ग्राम व बिक्री रकम छह सौ रुपये बरामद किया गया। दोनों से नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *