रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार से मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश बाघ पिता श्याम बाघ उम्र 19वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी भाठागांव, रोशन यादव पिता तुलसी यादव 19वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी भाठागांव रायपुर व बबलू सोनी पिता मेघनाथ सोनी 19वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी भाठागांव रायपुर है।