छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले कोरोना के 999 नए मरीज.. 25 की मौत.. देखें जिलों का हाल

रायपुर। प्रदेश में रविवार को विभिन्न जिलों से 999 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,909 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 44 हजार 78 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 23 हजार 280 है। रविवार को कोविड-19 से 13 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 12 मरीज, इस प्रकार 25 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 6 जून को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 37 हजार 558 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मिले 999 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 23 , राजनांदगांव से 12, बालोद से 19, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 16, रायपुर से 45, धमतरी से 24, बलौदाबाजार से 57, महासमुन्द से 36, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 79, कोरबा से 41, जांजगीर-चांपा से 50, मुंगेली से 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8, सरगुजा से 81, कोरिया से 66, सूरजपुर से 48, बलरामपुर से 38, जशपुर से 64, बस्तर से 41, कोण्डागांव से 21, दंतेवाड़ा से 32, सुकमा से 25, कांकेर से 24, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 97 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *