
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मैं दिलीज दोसांझ, स्वरा भास्कर, ऐमी विर्क और मीका सिंह को फार्म बिल पर एक वर्चुअल डिबेट का चैलेंज देता हूं। आप लोग 4 दिन इसे पढ़ने के लिए ले सकते हैं। है दम?’ स्वरा भास्कर ने इसके जवाब में लिखा, ‘यह केवल मूर्खता और अतार्किक बात है जिसके कारण इतनी गड़बड़ हुई है…हमें क्यों फार्म बिल और इसके फायदों से सहमत कराना चाहते हो…किसानों को इससे सहमत कराया जाना चाहिए… समझे? यह इतना कठिन भी नहीं है। आप जाकर आंदोलन कर रहे किसानों से क्यों नहीं बात करते हैं?’
बता दें कि स्वरा भास्कर के अलावा सोनू सूद, मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ, विशाल डडलानी, तापसी पन्नू जैसे बहुत से सिलेब्स ने किसानों के आंदोलन का सपोर्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में स्वरा भास्कर की वेब सीरीज ‘भाग बिनी भाग’ रिलीज हुई थी जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।