5000 साल पुराने रहस्यमय पत्थर, जमीन के नीचे दफन एक शहर….साल 2020 में इन 13 रहस्यों से उठा पर्दा

साल 2020 को भले ही कोरोना वायरस की महामारी के लिए याद रखा जाए, वैज्ञानिकों ने इतिहास बदलने वाली अनगिनत खोजें कर डालीं। इनमें से एक थी फरवरी में की गई स्टडी जिसमें पाया गया कि करीब 7 लाख साल पहले यूरेशिया के इलाके में आदिमानव की रहस्यमय आबादी ने इंसानों के करीबी निएंडरथैल (Neanderthal) और डेनिसोवन (Denisovan) के साथ संबंध बनाए थे। यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा के मानवविज्ञानी और स्टडी के मुख्य रिसर्चर ऐलन रॉर्जर्स के मुताबिक इससे साबित होता है कि अलग-अलग आबादियों के बीच संबंध बनाए जाने के बारे में हमारे पास जितनी जानकारी है, उससे ज्यादा और पहले से ऐसा किया जाता रहा होगा। यहां देखें ऐसी ही हैरतंगेज खोजें-

Archaeological Discoveries of 2020: पुरातत्वविदों ने साल 2020 में कई ऐसी खोजें की हैं जो मानव इतिहास को बदल सकती हैं।

5000 साल पुराने रहस्यमय पत्थर, जमीन के नीचे दफन एक शहर....साल 2020 में इन 13 रहस्यों से उठा पर्दा

साल 2020 को भले ही कोरोना वायरस की महामारी के लिए याद रखा जाए, वैज्ञानिकों ने इतिहास बदलने वाली अनगिनत खोजें कर डालीं। इनमें से एक थी फरवरी में की गई स्टडी जिसमें पाया गया कि करीब 7 लाख साल पहले यूरेशिया के इलाके में आदिमानव की रहस्यमय आबादी ने इंसानों के करीबी निएंडरथैल (Neanderthal) और डेनिसोवन (Denisovan) के साथ संबंध बनाए थे। यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा के मानवविज्ञानी और स्टडी के मुख्य रिसर्चर ऐलन रॉर्जर्स के मुताबिक इससे साबित होता है कि अलग-अलग आबादियों के बीच संबंध बनाए जाने के बारे में हमारे पास जितनी जानकारी है, उससे ज्यादा और पहले से ऐसा किया जाता रहा होगा। यहां देखें ऐसी ही हैरतंगेज खोजें-

​इसलिए इंसानों में दर्द सहने की शक्ति होती है कम
​इसलिए इंसानों में दर्द सहने की शक्ति होती है कम

2. निएंडरथैल में पाए गए जीन्स में ऐसे प्रोटीन्स के कोड मिले जो रीढ़ की हड्डी और दिमाग में दर्द की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। जुलाई में की गई स्टडी में पाया गया कि ब्रिटेन के ऐसे लोगों को दर्द ज्यादा होता था जिनमें निएंडरथैल के जीन थे, जबकि उन्हें कम जिनमें ये जीन नहीं थे। निएंडरथैल के हाथ हमसे बड़े होते थे और उनके अंगूठे और हथेलियों के बीच बड़ा कोण होता था। एक स्टडी के मुताबिक इससे साबित होता है कि वे हमारी तरह लिखने का काम मुश्किल से कर पाते लेकिन हथौड़े जैसी चीजें आसानी से पकड़ लेते होंगे।

कैसे विलुप्त हुए ये आदिमानव?
कैसे विलुप्त हुए ये आदिमानव?

3. डेनिसोवंस को निएंडरथैल से जुड़ी इंसानी प्रजाति माना जाता रहा है और अब तक उनकी कुछ ही हड्डियां साइबेरिया में पाई गई थीं। इस साल तिब्बत की एक गुफा वैज्ञानिकों को डीएनए सैंपल मिले जिससे साबित हुआ कि पहले मिली 1.6 लाख साल पुरानी जबड़े की हड्डी डेनिसोवन की थी। इससे पता चला कि ये आबादी बेहद जटिल स्थिति में कैसे रहते होंगे।

4. एक और स्टडी में पाया गया कि अचानक बदले तापमान और बारिश में बदलाव के कारण निएंडरथैल, होमो इरेक्टस और होमो हाइडलबर्जेनसिस विलुप्त हो गए।

5. इटली की एक टीम ने 2,750 पुरातत्व रेकॉर्ड्स की जांच में पाया कि जलवायु का हर साल तापमान औसतन करीब 5 डिग्री कम हुआ था। इससे खाने के संसाधनों पर बुरा असर पड़ा और अफ्रीका, एशिया और यूरोप में होमो प्रजाति खत्म होने लगी। वहीं, निएंडरथैल की 25% आबादी खत्म हो गई।

हिमयुग में कैसे पार किया रास्ता?
हिमयुग में कैसे पार किया रास्ता?

6. जुलाई में की गई एक स्टडी में मेक्सिको की एक गुफा में 32 हजार साल पुराने औजार और सामान मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि उत्तर अमेरिका पहुंचने वाले सबसे पहले लोग 18 हजार से 13 हजार साल पहले साइबेरिया से बेरिंग होते हुए गुजरे थे। माना जाता है कि हिमयुग में जमीन के रास्ते आना मुश्किल था इसलिए शायद वे समुद्र के रास्ते गए होंगे।

7. वैज्ञानिकों को पेरू के ऐंडीस पहाड़ों में 9000 साल पुराने कब्रिस्तान में शिकार में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार मिले। इनके पास मिलीं हड्डियां महिलाओं की थीं जिससे पता चलता है कि महिलाएं भी बढ़-चढ़कर शिकार किया करती थीं।

खोल दिए गए मिस्र के ताबूत
खोल दिए गए मिस्र के ताबूत

8. कोलंबिया में करीब 2.5 मील तक चट्टानों पर फैली कलाकारी में दिखाई देता है कि कैसे प्राचीनकाल में उन जानवरों का शिकार किया जाता था, जो आज विलुप्त हो चुके हैं।

9. कैलिफोर्निया में एक गुफा के अंदर लाल रंग के चक्के की आकृति मिली जो करीब 500 साल पुरानी रही होगी। इसके अलावा वहां चबाया हुआ धतूरा दरारों के बीच में मिला। माना जाता है कि वहां 1530-1890 के बीच रहे लोगों ने इसका सेवन किया होगा।

10. मिस्र के सक्कारा में 2,500 साल पहले दफन की गईं कम से कम 160 ममी बरामद की गईं। इनके साथ कई सामान भी मिले। माना जा रहा है कि अभी इस इलाके में इतिहास से जुड़े और सबूत मिल सकते हैं।

कहां से आए ये पत्थर?
कहां से आए ये पत्थर?

11. करीब 5000 साल पुराने स्टोनहेंज में दो अलग-अलग तरह के पत्थर लगे हैं। रिसर्चर्स ने छोटे ब्लूस्टोन को 150 मील दूर वेल्स में खोजा है। जुलाई में की गई रिसर्च में संभावना जताई गई है कि इसमें लगे बाकी 30 फुट सैंडस्टोन के पत्थर पास के इलाके से आए हैं। हालांकि, इन्हें यहां तक लाया कैसे गया होगा, यह एक बड़ा सवाल बरकरार है।

12. रेडार की मदद से बेल्जियन और ब्रिटिश रिसर्चर्स ने रोम के बाहर पूरे के पूरे शहर की खोज की है। यह प्राचीन शहर 241 ईसा पूर्व में बसाया गया होगा। यहां स्नानघर और सार्वजनिक इमारतें पाई गई हैं।

13. जुलाई में की गई स्टडी में पाया गया कि हिमयुग के करीब 12 साल पहले खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का 30% तटीय इलाका पानी के नीचे दफन हो गया। यहां पत्थर के औजार काटने और बीज पीसने के लिए पाए गए। ये करीब 7000 साल पुराने रहे होंगे। माना जाता है कि ऐसी आबादी यहां रही होगी जो खाने की तलाश में तट के पास घूमती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *