मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद हुआ विभागों का बंटावरा, जानें किसे मिले कौन सा मंत्रालय

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट विस्तार में कानून मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालय में भारी फेरबदल किया गया है. जबकि नए और अनुभवी चेहरों को इसमें मौका दिया गया है.

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार होने के बाद मंत्रालय का बंटवारा बुधवार की देर रात कर दिया गया. इसमें कानून मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालय में भारी फेरबदल किया गया है. जबकि नए और अनुभवी चेहरों को मोदी कैबिनेट में मौका दिया गया है. 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. इनमें जहां 37 नए चेहरें हैं तो वहीं दूसरी तरफ 7 वे मंत्री हैं जिन्हें प्रमोशन कर कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया गया है. इसके बाद अब कुल 77 मंत्री हो गए हैं. आइये जानते हैं किसे कौन से मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

राजनाथ सिंह- रक्षामंत्री

अमित शाह- गृह मंत्रालय और को-ऑपरेशन मंत्रालय

सर्वानंद सोनोवाल- आयुष

भूपेन्द्र यादव- श्रम एवं पर्यटन मंत्रालय

नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

निर्मला सीतारमण- केन्द्रीय वित्त मंत्रालय. कॉर्पोरेट अफेयर्स मामलों के मंत्रालय

नरेन्द्र सिंह तोमर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

एस. जयशंकर- विदेश मंत्रालय

अर्जुन मुंडा- आदिवासी मामलों के मंत्रालय

स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल कल्याण विभाग

पीयूष गोयल- कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्युमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और टेक्सटाइन मिनिस्ट्री

प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला और माइन

धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट

नारायण राणे- लघु एवं मध्यम उद्योग

सर्बानंद सोनोवाल- पोर्ट, शिपिंग और आयुष

मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय

विरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता

गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास और पंचायती राज

ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयण मंत्रालय

आरसीपी सिंह- स्टील

अश्विनी वैश्णव- रेलवे, संचार और इलेक्ट्ऱॉनिक्स और इंफोर्मेशन

पशुपति पारस- खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

गजेंद्र शेखावत- जल शक्ति

किरण रिजीजू- कानून एवं न्याय मंत्री

आरके सिंह- ऊर्जा

हरदीप पुरी- पेट्रोलिय एवं गैस और शहरी विकास

मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और केमिकल फर्टिलाइजर

भूपेंद्र यादव- पर्यावरण और श्रम

महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग

पुरुषोत्तम रुपाला- मत्स्य

जी किशन रेड्डी- संस्कृति, पर्यटन और नॉर्थ-ईस्टर्न रिजन डेवलपमेंट

अनुराग ठाकुर- सूचना प्रसारण मंत्रालय और खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *