छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 251 नए मामले 171 मरीज स्वस्थ 1 मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों से 251 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई. वहीं 171 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए. आज एक मौत भी हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1155495 मरीज मिले हैं. जिसमें से 1140252 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1203 है. वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14040 मौतें हो चुकी हैं.

छत्तीसगढ़ में आज 10 हजार 813 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 2.32 प्रतिशत

आज 07 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 2.32 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 10 हजार 813 सैंपलों की जांच में 251 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 24 जिलों से 251 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

प्रदेश के 07 जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही तथा 02 जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहीं

प्रदेश में आज 07 जुलाई को 24 जिला कोंडागांव, बस्तर कांकेर एवं रायगढ़ से 01-01, गरियाबंद, दंतेवाड़ा एवं धमतरी से 02-02, जशपुर एवं बलरामपुर से 03-03, महासमुंद, मुंगेली एवं कोरबा से 04-04, बालोद एवं कोरिया से 06-06, कबीरधाम से 07, जांजगीर-चांपा से 09, सूरजपुर एवं बलौदाबाजार से 10-10, सरगुजा से 13 बिलासपुर से 15, बेमेतरा से 17, राजनांदगांव से 24, दुर्ग से 45, रायपुर से 61 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *