छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, बदले गए राजनांदगांव सहित कई जिले के एसपी


डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसमें 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। कोरबा, कोरिया, राजनांदगांव समेत कई जिले एसपी बदले गए हैं। इसमें एसपी डी. रविशंकर को जशपुर, एसपी संतोष सिंह को कोरबा, एसपी भोजराम पटेल को महासमुंद, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को राजनांदगांव और एसपी त्रिलोक बंसल को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कमान सौंपी गई है। सुजीत कुमार को सेनानी, 10वीं वाहिनी छसब सूरजपुर भेजा गया है। वहीं राजेश कुमार को सेनानी, 11वीं वाहिनी छसब जांजगीर की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही विवेक शुक्ला- सेनानी, 15वीं वाहिनी छसब बीजापुर की कमान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *