स्वरा भास्कर ने चैलेंज करने वाले ट्विटर यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब

हाल के दिनों में विवादित कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन खबरों में रहा है। कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज इस कानून के सपोर्ट में भी आ गए हैं। ऐक्ट्रेस भी आंदोलन कर रहे किसानों का सपोर्ट कर रही हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच हुई तूतू-मैंमैं पर भी स्वरा ने कंगना की तीखी आलोचना की थी। अब स्वरा ने एक ट्विटर यूजर को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है जो कृषि कानूनों का सपोर्ट कर रहे थे।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मैं दिलीज दोसांझ, स्वरा भास्कर, ऐमी विर्क और मीका सिंह को फार्म बिल पर एक वर्चुअल डिबेट का चैलेंज देता हूं। आप लोग 4 दिन इसे पढ़ने के लिए ले सकते हैं। है दम?’ स्वरा भास्कर ने इसके जवाब में लिखा, ‘यह केवल मूर्खता और अतार्किक बात है जिसके कारण इतनी गड़बड़ हुई है…हमें क्यों फार्म बिल और इसके फायदों से सहमत कराना चाहते हो…किसानों को इससे सहमत कराया जाना चाहिए… समझे? यह इतना कठिन भी नहीं है। आप जाकर आंदोलन कर रहे किसानों से क्यों नहीं बात करते हैं?’

बता दें कि स्वरा भास्कर के अलावा सोनू सूद, मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ, विशाल डडलानी, तापसी पन्नू जैसे बहुत से सिलेब्स ने किसानों के आंदोलन का सपोर्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में स्वरा भास्कर की वेब सीरीज ‘भाग बिनी भाग’ रिलीज हुई थी जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *